Hello Friends, आप सभी का Perfect Health Line के Blog में स्वागत हैं। इस लेख में आपको बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए उसके बारे में कुछ लोगो को पता नही होता, तो आज हम बालो की समस्या को दूर करने के लिए क्या खाया जाता हैं उसके बारे में आपको विस्तार से बताएंगे।
आज कल लंबे और घने बाल सभी लोगो की चाहत हो गई हैं क्योंकि सजने और सवारने में बालों को खूबसुरती का प्रतीक माना जाता हैं। लेकिन आज के समय का अशुद्ध ( प्रदूषित) वातावरण और कैमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तमाल लोगो के बालो के लिए सबसे बड़ी समस्या उत्पन कर रहा है।
ज्यादातर बालो की समस्या खाने और पीने से जुड़ी हुई होती है। आप जो भी खाते या पीते हैं, क्या इससे आपको विटामिन या प्रोटीन मिलता हैं, जो आपके बालो को लम्बा घना और मजबूत करने में आपकी मदद करता हैं, अगर आपको पता नही है तो हमारे इस लेख में बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए उसके बारे में हमने आपको विस्तार से बताया हैं, जो आपके बालो की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेगा।
• बाल बढ़ाने के लिए कुछ आहार
बाल बढ़ाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण आहार को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए, जैसे की..
1) अंडे का करें सेवन
अंडे में भरपूर प्रोटीन पाया जाता हैं। बालो को घना और लंबा बनाने के लिए आपको प्रतिदिन अंडे का सेवन करना चाहिए। सुबह पांच अंडे का सेवन करे और शाम को पांच अंडे का सेवन करें। अंडे को डाइट में शामिल किया जा सकता हैं।
2) पालक को करे अपने आहार में शामिल
वैसे तो सभी हरी पत्तेदार सब्जियों को खाना हमारे सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता हैं और हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मगर सबसे ज्यादा आयरन पालक में पाया जाता हैं, और पालक खाने से बालो की समस्या से जल्द ही छुटकारा मिलता हैं।
3) सूखे मेवे करेंगे मदद
बालो को जल्दी लंबा और घना बनाने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड्स का सेवन करना बोहोत ही अच्छा होता हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स सूखे मेवे जेसे की किशमिश, अखरोट, पिस्ता, काजू, बादाम, खुबानी, मखाना, अंजीर,छुहारा आदि मे बोहोत ज्यादा मात्रा में पाया जाता हैं।
4) खटे फल खाएं
संतरा, निबू, अंगूर, कीवी, अनानास, स्ट्रॉबेरी जैसे खटे फलों में ज्यादा मात्रा में विटामिन सी पाया जाता हैं, जो शरीर में आयरन सोखने में मदद करता है और बालो को लम्बा, घना बनाने में आपकी मदद करता हैं। प्रतिदिन पांच से सात खटे फल का सेवन करें।
5) रोजाना करें गाजर का सेवन
बालो की जड़ों को स्वस्थ रखने के लिए गाजर का सेवन जरूर करे क्योंकि गाजर में विटामिन ए पाया जाता हैं, जो बालो की जड़ों को मजबूत करने के साथ साथ हेयर फॉल की समस्या को भी दूर करने में भी आपकी मदद करता हैं। रोजाना दिन में पांच से सात गाजर का सेवन अवश्य करें।
• बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए
1) करी पत्ते : करी पत्ते के सेवन से सफेद बाल और बालो का जड़ना दोनो समस्याएं दूर हो जायेंगी। करी पत्ते का सेवन बालो को लम्बा करने में आपकी मदद करता हैं। इसको सुबह खाली पेट चबाना चाहिए।
2) आंवला : प्रतिदिन तीन से चार आंवले का सेवन करने से बालो को जल्दी लंबा किया जा सकता हैं। हो सकते तो आंवले के साथ साथ एलोवेरा का ज्यूस बनाकर भी पी सकते हैं।
3) मूंग फली : दो गिलास पानी लेकर उसमे दस से पंद्रह मूंगफली को रातभर भिगोकर रखे और दुसरे दिन सुबह मूंगफली का सेवन करने से बाल मजबूत और घने होते हैं।
4) त्रिफला : त्रिफला की चाय बनाकर पीने से बालो की सभी समस्याएं दूर होती हैं, और खासकर त्रिफला के सेवन से बालो को जल्दी बठने में ग्रोथ मिलती हैं।
• बालों को घना बनाने के लिए क्या नहीं खाना चाहिए?
मसालेदार भोजन, तला हुआ या चिकना भोजन, खटा भोजन , सफेद आटा ( पेस्ट्री ब्रेड पास्ता, आदि ), सफेद चीनी जंक , फास्ट फूड,कृत्रिम रंगों और परिरक्षको वाले खाद्य पदार्थ, लाल और हरी मिर्च. हो गए हैं बाल सफ़ेद तो अपनाएं ये प्रभावी एक्सरसाइज हो जाएंगे बाल 2 दिन में काले
• बालों के असामान्य रूप से झडने और गिरने के कारण
1) वंशागति
2) तनाव
3) विटामिन बी और सी की कमी
4) फोलिक एसिड की कमी
5) अशुद्ध खोपड़ी
6) हार्नोनल असंतुलन
7) बालों को टाइट बांधना
8) बालों में केमिकलयुक्त प्रोडक्ट का इस्तमाल करना
9) पित दोष के कारण, अर्थात शरीर में अत्यधिक गर्मी के कारण
10) बालों के झड़ने में जेनेटिक्स एक प्रमुख भूमिका निभाते हैं।
11) महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान और प्रसव के बाद बालों का जड़ना।
12) ज्यादातर लोगों में टाइफाइड के कारण बाल झड़ते हैं।
• सिर की मालिश के दौरान इन तेलों का इस्तमाल करें
1) नारियल तेल
2) तिल का तेल
3) नीम के बीच का तेल
4) जैतून का तेल
5) अमलकी तेल ( भारतीय करौंदा )
6) बादाम तेल
• बालों का झड़ना बंद करने के लिए कुछ प्रभावी घरेलू उपाय
बालों का झड़ना बंद करने के लिए आपको कही जाने की आवस्यकता नहीं हैं, आप अपनी घर की चीजों से ही बालों का झड़ना रोक सकते हैं, लेकिन कैसे…
1) नींबू का रस और आंवला
दो आंवला लेकर अंदर से बीच को निकाल दें। फिर पीसकर पेस्ट बना लें और उसमे से रस को निकाल दें। फिर आंवले के रस में तीन चम्मच नींबू का रस मिला दें। दोनो को रस को अच्छी तरह मिलाकर बालो पर लगाए और तीस मिनिट तक रहने दें और ठंडे पानी से धो लें।
2) मार्गोसा
चार कप पानी लेकर उबालने के लिए रखे उसमे थोड़े मार्गोसा के पत्तो को मिलाएं। और पांच मिनिट तक उबलने दें। उबले हुए पानी को हल्का ठंडा हो जाने के बाद छानकर बालो को धोने से पहले इसे बालो पर लगाएं और दस मिनिट के बाद ठंडे पानी से बालो को धो लें। बालों की दो गुनी ग्रोथ चाहिए तो करें ये चमत्कारी आसन
3) अंडे की जर्दी और जैतून का तेल
अगर आपको अपने बालों पर अंडा लगाने से कोई आपत्ति नहीं है, तो इस अद्भुत उपाय को जरूर आजमाएं। एक अंडे की जर्दी ले, एक चम्मच जैतून का तेल लें। इन दोनो को अच्छी तरह मिलाने के बाद बालो पर लगाएं और दस मिनिट तक रहने दें फिर ठंडे पानी से धो लें। हर दूसरे दिन इसका इस्तमाल करें।
• Conclusion ( निष्कर्ष )
उपरोक्त दिए गए आहार और कुछ उपायों से आप बालो से जुड़ी सभी समस्याओं को दूर कर सकते हैं। प्रतिदिन आहार को अपनी डाइट में शामिल करने के बाद। उपायों के साथ साथ आपको अपने खाने और पीने पर भी ध्यान देना होगा। अगर बालो की समस्या का समाधान नहीं मिल रहा हैं, तो आपको किसी अच्छे बालो के विशेषज्ञ से जरूर मिलना चाहिए।
इस लेख में हमने आपको बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए के बारे में संपूर्ण जानकारी दी हैं। आशा करता हूं आप बालों से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ गए होगे।
हमारा उद्देश्य आपको स्वस्थ और तंदुरस्त रखना हैं। बालों को घना बनाने के लिए क्या खाना चाहिए से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।
लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद 🙏