संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे : एक बार जरूर जान लेना

संतरे का स्वाद थोड़ा खटा और थोड़ा मीठा होता हैं। संतरा रस से भरपूर होता हैं। अगर आपने संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे को जान लिया तो आप काफी हद तक कम बीमार पड़ सकते हैं।

संतरे में रोगप्रतिकारक शक्ति काफी ज्यादा होती हैं। संतरे को विटामिन सी का राजा माना जाता हैं। एक संतरे में सत्तर मिलीग्राम विटामिन सी होता हैं। सर्दियों के मौसम में संतरे को खाना काफी लाभदायक होता हैं।

संतरे में बोहोत सारे विटामिन और मिनरल्स पाएं जाते हैं, जो आपके शरीर को स्वस्थ रखने में और आपके शरीर की बीमारी को दूर करने में आपकी बोहोत ज्यादा मदद करते हैं। संतरे को दोनो व्यक्ति खा सकते हैं जेसे की रोगी व्यक्ति और स्वस्थ व्यक्ति।

रोगी व्यक्ति अपने रोग को दूर करने के लिए खाते हैं। और स्वस्थ व्यक्ति अपने शरीर को स्वस्थ और तंदुरस्त रखने के लिए खाते हैं। संतरे को नारंगी के नाम से भी जाना जाता हैं। संतरे का ज्यूस बनाकर भी पी सकतें हैं। इस लेख में आपको संतरे के अनगिनत फायदे के बारे में बताया गया हैं।

• संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे का सेवन करने आपको बोहोत सारे फायदे मिलते हैं, जैसे की सर्दी, खासी, जुकाम को दूर करने में मदद, कब्ज और बवासीर को दूर करें, आंखो की रोशनी बठाए, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें, गठिया की समस्या को दूर करें आदि..

1. सर्दी, खासी, जुकाम से राहत

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

सर्दियों के मौसम में ज्यादातर लोग सर्दी, खासी, जुकाम, के शिकार होते हैं। इसलिए इन सभी को दूर करने में संतरा रामबाण उपाय हैं, लेकिन कैसे? 1 संतरे का रस निकाल लें। फिर उसमे 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच सेधा नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसको पिए आपको तुरंत ही आराम मिलेगा।

एक गिलास पानी को उबालने के लिए रखे। फिर उसमे एक संतरे के छिलके को डाले। 5 मिनिट तक उबल जाने के बाद इस पानी को छान लें। फिर उसमे आधा निबू का रस मिलाकर पिए। इससे भी आपको राहत मिलेगी।

2. कब्ज और बवासीर दूर

जिन लोगो को कब्ज की समस्या हैं, उन लोगो को संतरा खाना चाहिए क्योंकि संतरे में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके भोजन को पचाने और कब्ज की समस्या को दूर करने में आपकी मदद करते हैं। जिन लोगो की बवासीर की समस्या हैं उन्हें भी संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए।

3. आंखो की रोशनी बठाए

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरा केराटिन ऑयल का एक अच्छा स्रोत हैं जो कि आंखो से संबंधित सभी समस्याओं को दूर करने में आपकी मदद करता हैं। इसमें मौजूद विटामिन ए आंखो में म्यूकस मेंब्रेन को साफ और स्वस्थ रखने में आपकी सहायता करता हैं।

4. इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं। और यही आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता हैं। यदि आपका इम्यून सिस्टम मजबूत बनता हैं तो आपको वायरल इंफेक्शन की समस्या कम सताती हैं। अगर आपका इम्यून सिस्टम मजबूत नही हैं तो आप बार बार बीमार पड़ सकते हैं। इसलिए संतरे का सेवन करके अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाएं।

5. पथरी से राहत

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे में सितविक एसिड होता हैं। जो यूरीनरी डिसऑर्डर ( मूत्र विकार ) और गुर्दे की समस्या में बोहोत लाभदायक होता हैं। अगर आप रोजाना संतरे का सेवन करते हैं तो गुर्दे के पथरी की बढ़ने की समस्या कम हो जाती हैं।

6. कोलेस्ट्रोल को कम कम करने में मदद

संतरे में फाइबर और फ्लेवोनोइड पाया जाता हैं जो कि कोलेस्ट्रोल को ज्यादा प्रभावित तरीके से कम करने में मदद करता हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि संतरे का ये गुण कोलेस्ट्रोल को कम करने वाली मेडिसिन से भी ज्यादा प्रभावी होता हैं।

7. वजन को कम करता हैं

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे में कैलोरी ( Calorie ) की मात्रा बोहोत कम होती हैं। और इसी कारण संतरा खाने से वजन कम करने में मदद मिलती हैं। अगर आप ज्यादा ही मोटापे का शिकार हैं तो प्रतिदिन एक संतरा या एक संतरे का ज्यूस अवश्य पीएं।

8. ब्लड प्रेशर कंट्रोल

वैसे तो संतरे के बोहोत से फायदे हैं। अगर आपको ब्लड प्रेशर की समस्या हैं तो आप रोजाना एक संतरे का सेवन जरूर करें। इससे आपका ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहेगा। और संतरे में मौजूद मैग्नेशियम और हैस्पेरिडिन हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में कारगर होता हैं।

9. कैंसर का खतरा कम

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे में डी लिमोनिन नामक एक कंपाउंड होता हैं जो फेफड़ों के कैंसर, स्किन कैंसर, और स्तन कैंसर को रोकने में सहायक होता हैं। संतरे की रेशेदार लेयर भी कैंसर से बचने में आपकी सहायता करती हैं। संतरे में एस कार्बनिक एसिड और बीटा कैरोटीन होता हैं जो शरीर में कैंसर के खतरे को कम करता हैं।

10. स्वस्थ त्वचा

संतरे में विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है जो एंटी एजिंग से बचाता हैं साथ ही साथ त्वचा को स्वस्थ और सुंदर रखने में भी आपकी मदद करता हैं। आप चाहे तो संतरे के छिलके को पीसकर चेहरे पर फेस मास्क की तरह इस्तमाल कर सकते हैं।

11. डायबिटीज दूर

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे में फाइबर की पर्याप्त मात्रा होती हैं। और वैज्ञानिक शोध के अनुसार फाइबर तेजी से रक्त शर्करा और ग्लाइकोसिलेटेड हीमोग्लोबिन को कम कर सकता हैं। मधुमेह वाले रोगियों के आकार में फाइबर युक्त संतरा देना फायदेमंद हैं। इसलिए रोज एक संतरे का सेवन करे आपको जल्द ही डायबिटीज से राहत मिलेगी।

12. स्वस्थ ह्रदय

संतरे का सेवन करने से आपको ह्रदय से जुड़ी बीमारियां कम हो जाएगी। और आपका ह्रदय स्वस्थ और तंदुरस्त रहेगा।

13. गठिया की समस्या दूर

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

जिन लोगो को गठिया की समस्या हैं उन लोगो को संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए, क्योंकि संतरे में मौजूद कैल्सियम और मैग्नीशियम की मात्रा अच्छी होती हैं। जो आपकी हडियो को मजबूत बनाने में आपकी सहायता करती हैं। रोजाना संतरे का सेवन करने से गठिया की समस्या में सुधार आता हैं।

14. बालो को मजबूत बनाएं

अगर आपको बालो की समस्या हैं,जेसे की बालो का जड़ना, बालो का घना ना होना, बाल पतले हो जाना, बाल मजबूत ना होना, बाल चमकदार ना होना तो आपको दिन में एक बार एक संतरे का सेवन अवश्य करना चाहिए। इस से आपके बाल काफी ज्यादा मजबूत और सुंदर हो जाएंगे।

15. न्यूट्रीशन से भरपूर

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

संतरे में एक साथ इतने विटामिन मिलते हैं जितने आपको किसी भी और फल में नही मिलेंगे। जेसे की विटामिन सी, विटामिन ए, एमिनो एसिड, मैग्नेशियम, कैल्शियम, सोडियम, मिनरल्स, आयोडीन, फॉस्फोरस, फाइबर, आदि। अब आप सोच ले अपने एक दिन में एक संतरे को खा लिया तो आपको एक साथ कितने विटामिन मिल जायेंगे। और आपको सभी बीमारियो से दूर रखेंगे।

16. कील मुंहासे गायब

जो लोग कील, मुंहासे से परेशान हैं, इसके लिए संतरा रामबाण उपाय हैं, लेकिन कैसे? 1 संतरे के ज्यूस को निकालकर उसमें एक चम्मच चंदन मिलाकर इस लेप को अपने कील, मुंहासे वाली त्वचा पर लगाएं। 15 से 20 मिनिट तक लगा रहने दे। फिर ठंडे पानी से धो लें।

3 संतरा लेकर छिलके को उतार लें। फिर संतरे के छिलके को पीसकर पाउडर बना लें। एक कटोरी में 3 चम्मच पीसा हुआ पाउडर डालें। फिर उसमे 2 चम्मच गुलाब जल डालें। फिर दोनो को अच्छे से मिक्स कर लें। मिक्स करने के बाद उसमे एक चम्मच शहद मिलाएं। फिर सभी को अच्छे से मिलाकर अपने फेस पर लगाएं और थोड़ी फेस पर मालिश करें। ऐशा 2 मिनिट तक करे। फिर ठंडे पानी से धो लें।

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

• संतरा खाने का सही समय

जो भी व्यक्ति संतरे को अपने डेली डाइट में शामिल करना चाहते हैं, उन्हें इस बात का बिलकुल भी अंदाजा नही होता की संतरे को कब, कैसे और कितनी मात्रा में खाना चाहिए। जिसकी वजह से उन्हें कभी भी संतरे खाने का लाभ नही मिलता हैं।

ज्यादातर लोग फलों को सुबह खाली पेट खाते हैं। लेकिन संतरे को कभी भी सुबह खाली पेट नही खाना चाहिए क्योंकि खाली पेट संतरा खाने से एसिडिटी और पेट में परेशानी हो सकती हैं।

आयुर्वेद के अनुसार संतरे की तासीर ठंडी होती हैं, इसलिए सूरज ढलने के बाद शाम को या रात को इसका सेवन नहीं करना चाहिए, नहीं तो इससे आपको सर्दी खांसी जुकाम या फिर घुटनों में दर्द की समस्या हो सकती है।

संतरा खाने का सबसे अच्छा समय दोपहर का होता हैं। दोपहर का खाना खाने के 1 घंटे पहले या फिर खाना खाने के 1 घंटे बाद संतरा खाएं तो यह आपकी सेहत के लिए बोहोत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं. संतरा खाने के अलावा सुबह खाली पेट आंवला खाने से मिलते हैं 7 अद्भुत फायदे

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

• रोज कितने संतरे को खाना चाहिए?

रोज एक संतरा जरूर खाएं क्योंकि एक संतरे में 70 मिली ग्राम विटामिन सी होता हैं। और हमारे शरीर को दिनभर में 60 से 90 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती हैं। इसलिए आपको दिनभर में एक संतरा जरूर खाना चाहिए।

इससे आपके बॉडी में विटामिन सी की कमी नही होती। जो लोग संतरे को नहीं खाना चाहते। वो लोग एक गिलास संतरे का ज्यूस बनाकर पी सकते हैं। संतरे की तासीर ठंडी होने की वजह से संतरे को जरूरत से ज्यादा खाने से आपको नुकसान भी हो सकता हैं।

• संतरे के साथ या संतरा खाने के तुरंत बाद क्या नहीं खाना चाहिए?

1) संतरा खाने के साथ या संतरा खाने के तुरंत बाद दूध ना पिए। इससे आपको स्किन की समस्या हो सकती हैं।
2) वैसे तो लोग मिक्स ज्यूस पीना बोहोत ही ज्यादा पसंद करते हैं मगर संतरा और गाजर के ज्यूस को मिक्स करके कभी नही पीना चाहिए। या फिर संतरा खाने के बाद गाजर नही खाना चाहिए। इससे आपको पितदोष या सीने में जलन की समस्या हो सकती हैं।
3) संतरे के साथ या संतरे खाने के बाद दूध से बनी हुई चीजें नहीं खानी चाहिए जैसे की दही, मक्खन, छाछ, पनीर, चीज, आदि। इससे आपको पेट की समस्या हो सकती हैं।
4) खाना खाने के तुरंत बाद संतरा नही खाना चाहिए। इससे आपकी एसिडिटी की समस्या हो सकती हैं।
5) संतरा हमेशा खाना खाने के 1 घंटे पहले या खाना खाने के 1 घंटे बाद ही खाना चाहिए।

संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे

• Conclusion ( निष्कर्ष )

अब तो आप आसानी से समझ गए होंगे कि संतरा खाने के फायदे ही फायदे हैं। लेकिन एक बात का अवश्य ध्यान दें की जिस चीज के बहुत सारे फायदे होते हैं। उनके नुकसान भी होते हैं। इसलिए बेहतर होगा की आप इसे सीमित मात्रा में खाएं। अगर आप किसी रोग से सालो से पीड़ित हैं तो आपको डॉक्टर की सलाह के बिना संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए।

डॉक्टर की सलाह लेकर ही संतरे का सेवन करें। अगर आपको किसी भी प्रकार की बीमारी नहीं हैं या साधारण कोई समस्या हैं तो आप आसानी से संतरे का सेवन कर सकते हैं। एक संतरे को अपने डेली डाइट का हिस्सा बनाएं और अपने आपको सभी बीमारियो से मुक्त रखे। हमेशा अपना ख्याल रखें। 🥰

इस लेख में हमने आपको संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे के फायदे के बारे में संपूर्ण जानकारी दी हैं। आशा करता हूं आप संतरा से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ गए होगे। 

हमारा उद्देश्य आपको स्वस्थ और तंदुरस्त रखना हैं। संतरा खाने के 16 जबरदस्त फायदे से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।

लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद 🙏

Leave a Comment