योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

योग करने से हमारा शरीर स्वस्थ और तंदुरस्त रहता हैं. योग की सहायता से आप बीमारियों को दूर कर सकते हैं. योग से जुड़े बोहोत सारे सवाल लोगो के मन में उत्पन होते हैं, जैसे की योग क्या हैं, योग के प्रकार और फायदे (Benefits Of Yoga In Hindi) क्या हैं, योग का महत्त्व क्या हैं, जैसे बोहोत सारे सवाल। अगर आपके मन में भी ये सभी सवाल उत्पन होते हैं. तो आपको ये सभी सवालों के जवाब इस लेख की सहायता से मिल जाएंगे

• योग क्या हैं? ( What Is Yoga )

योग’ शब्द संस्कृत भाषा की ‘युज्’ धातु से बना है जिसका अर्थ ‘मिलाना’ या ‘जोड़ना ‘ होता है। इसे शरीर, मस्तिष्क और आत्मा के संयोजन के रूप में देखा जा सकता है और साहित्य में इसका प्रयोग लक्ष्य के साथ-साथ साधन के रूप में भी किया जाता है।

लक्ष्य के रूप में योग उच्चतम स्तर पर ‘व्यक्तित्व के एकीकरण’ को दर्शाता है। साधन के रूप में, योग में विभिन्न प्रक्रियाएँ और तकनीकें शामिल होती हैं, जो इस प्रकार के विकास की प्राप्ति के लिए काम में लाई जाती हैं। ये प्रक्रियाएँ और तकनीक यौगिक साहित्य के साधन हैं और ये मिलकर ‘योग’ के रूप में जाने जाते हैं।

योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

• योग का इतिहास

भारत में योग का उद्भव हज़ारों वर्ष पूर्व हुआ था। योग उत्पत्ति सुख प्राप्त करने और दुखों से छुटकारा पाने के लिए हुआ था विश्वव्यापी इच्छा के कारण हुई। यौगिक जनश्रुति के अनुसार, शिव को योग का संस्थापक माना गया है।

दो हज़ार सात सौ ईसा पूर्व, पुरानी सिंधु घाटी सभ्यता की बहुत सीमुद्राएँ और जीवों के अवशेष संकेत देते हैं कि प्राचीन भारत में योग प्रचलन में था । परंतु योग का व्यवस्थित उल्लेख पतंजलि के योगदर्शन में मिलता है। महर्षि पतंजलि ने योग के अभ्यासों को सुव्यवस्थित किया। पतंजलि के बाद बहुत-से योगियों ने इसके विकास में अपना योगदान दिया और इसके परिणामस्वरूप योग अब पूरे विश्व में फैल चुका है।

इसी क्रम में ग्यारह दिसंबर दो हज़ार चौदह को संयुक्त राष्ट्र महासभा (यू.एन.जी.ए.) ने एक सौ तिरानबे सदस्यों की सहमति से इक्कीस जून’ को ‘अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के रूप में मनाने का प्रस्ताव जारी किया।

• योग के प्रकार और फायदे ( Benefits Of Yoga In Hindi )

योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

– प्रकार

1) राज योग
2) कर्म योग
3) भक्ति योग
4) ज्ञान योग

– योग महत्त्व

योग स्वस्थ जीवन जीने का तरीका उच्च प्राथमिक स्तर -अच्छा स्वास्थ्य प्रत्येक मनुष्य का अधिकार है। परंतु यह अधिकार व्यक्तिगत, सामाजिक और पर्यावरणीय कारकों पर निर्भर करता है। मुख्य रूप से पर्यावरणीय या सामाजिक कारकों के साथ-साथ हम एक बेहतर रोग प्रतिरक्षा तंत्र और अपनी बेहतर समझ विकसित कर सकते हैं जिससे कि अन्य परिस्थितियाँ हम पर बहुत अधिक प्रतिकूल प्रभाव न डाल पाएँ और हम अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त कर सकें।

स्वास्थ्य एक सकारात्मक अवधारणा है। सकारात्मक स्वास्थ्य केवल बीमारियों से मुक्त होना ही नहीं है, बल्कि इसमें विशिष्ट कारकों के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता तथा रोगों के लिए सामान्य प्रतिरक्षा की समुचित मात्रा के विकास के साथ-साथ स्वस्थ होने की ऊर्जावान अनुभूति भी शामिल है। इसके लिए योग एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। क्योंकि इसमें विशाल क्षमता है।

शारीरिक स्तर पर योग बल, सहन-शक्ति, क्षमता और उच्च ऊर्जा के विकास में मदद करता है। यह व्यक्ति को मानसिक स्तर पर उन्नत एकाग्रता, शांति और संतोष के साथ सशक्त भी बनाता है, जो आंतरिक और बाह्य सामंजस्य प्रदान करता है।

योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

– नियम

किसी अच्छे योग के विशेषज्ञ से योग अभ्यास शुरू करें।
योग करने का सही समय सूर्यास्त का हैं।
स्नान करने के बाद ही योग करे
योग करने के दो घंटे पहले अन्न पर जल का सेवन ना करें।
आरामदायक कपड़े पहने।
योग करने से पहले अपने दिमाग में से सभी ख्यालों को निकल दें।
किसी अच्छी शांत जगह पर योग अभ्यास करें।
योग करते वक्त अपना पूरा ध्यान योग करने में लगाए
योग अभ्यास धैर्य से करें।
जितना हो सके उतना ही करे अपने शरीर को जबरजस्ती ना करें।
थोड़ी धीरज रखे योग के लाभ होने में थोड़ी देरी लगेगी।
प्रतिदिन योग अभ्यास जारी रखे।
योग करने के तीस मिनिट तक अन्न जल का सेवन ना करें।
योग करने के एक घंटे बाद ही स्नान करें।
आसान अभ्यास करने के बाद ही प्राणायाम करें।
अगर आपको कोई मेडिकल तकलीफ हैं, तो डॉक्टर की सलाह के बाद योग अभ्यास करें।
अगर योग करने से कुछ भी तकलीफ हो जाए तो तुरंत ही योग अभ्यास रोक दें।
योगाभ्यास के अंत में हमेशा शवासन जरूर करें।

– लाभ

योग करने के बोहोत से फायदे हैं। योग करने से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती हैं।

1) मन की शांति

योग न केवल हमारे मन को शांत करता हैं बल्कि हमारे शरीर की मांसपेशियों को भी मजबूत बनाता हैं। योग को अपने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए जीवनशैली के रूप में अपनाया जा सकता है।

योग करने से मगज शांत रहता हैं, और नींद भी अच्छी आती हैं। और पाचन शक्ति भी बठने लगती हैं।

2) तनावमुक्त जीवन

एक्सपर्टों की मुताबिक आजकल दुसरे से तीसरा इन्सान तनावमुक्त जीवन जी रहा हैं। यदि आप प्रतिदिन योग को अपने दिनचर्या में शामिल करते हैं तो आप तनाव को कम करने में सक्षम हो सकते हैं। यदि आप सचमुच तनाव मुक्त जीवन को जी रहे है तो आज ही योग करना शुरू कर दें।

3) शरीर की थकान

योग करने से हमारे शरीर की मांसपेशियों में खिंचाव होता हैं। और मांसपेशियों में खिंचाव होने से हमारे शरीर की पूरी थकान दूर होती हैं। और हम अपने दिन को ताजा महसूस करते हैं। प्रतिदिन योग करने से शरीर की ऊर्जा बठने लगती हैं।

योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

4) रोग मुक्त शरीर

योग की मदद से हमारा शरीर स्वस्थ रहता हैं, और योग कई सारी बीमारियो से लड़ने में हमारी मदद करता हैं। योग से एसिडिटी, अस्थमा , गैस , मधुमेह, हदय रोग , जैसी भी बिमारिया ठीक होती हैं।

अगर आप चाहते हैं की आपका शरीर रोगमुक्त रहे तो आपको प्रतिदिन योग करना चाहिए।

5) वजन पर काबू

वजन पर काबू करना सभी के लिए मुश्किल साबित हो रहा हैं। और दुनिया में एक इन्सान को छोड़कर दूसरा इन्सान वजन कम करने में असमर्थ हैं। हालाकि योग करने से वजन पर काबू पाया जा सकता हैं। योग करने से शरीर को फिट भी किया जा सकता हैं।

योग करने से शरीर की चर्बी कम होती हैं, और मांसपेशिया मजबूत होती हैं।

6) गुस्सा और चिड़चिड़ापन दूर होता हैं

ज्यादतार लोग छोटी छोटी बात पर गुस्सा हो जाते हैं। और गुस्सा आपके शरीर के लिए हानिकारक हैं। आप अपने गुस्से को शांत करने के लिए योगअभ्यास करना शुरू कर दें।

• आपके लिए कुछ विशेष : शीर्षासन करने के 8 अद्भुत फायदे

योग के प्रकार और फायदे : Benefits Of Yoga In Hindi

• Conclusion ( निष्कर्ष )

ध्यान दें कि योगासनों को सही ढंग से करने के लिए एक प्रशिक्षित योग गुरु के मार्गदर्शन में अभ्यास करना अच्छा होता है। योग आसनों को धीरे-धीरे सीखें और शरीर की सीमाओं के अनुसार समय बढ़ाते रहें। अपने स्वास्थ्य और शारीरिक समर्थ के अनुसार आसन करें और जब भी आवश्यक हो, उचित सलाह के लिए एक योग गुरु से परामर्श लें।

इस लेख में हमने आपको योग के प्रकार और फायदे के बारे में सपूर्ण जानकारी दी हैं। आशा करता हूं आप योग के प्रकार और फायदे से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ गए होगे।

हमारा उद्देश्य आपको स्वस्थ और तंदुरस्त रखना हैं। योग के प्रकार और फायदे से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।

लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद 🙏 

Leave a Comment