लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

अगर लूज मोशन को ठीक करना हैं तो सबसे पहले आपको लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए ये जरूर जानना पड़ेगा। क्योकि लूज मोशन होने की समस्या खाने और पीने से ही शुरू होती हैं.

लूज मोशन कोई बीमारी नही हैं, ये शरीर में एक प्रकार का लक्षण हैं जो आपके पेट में होने वाले इंफेक्शन की वजह से होता हैं। लूज मोशन सभी को होता हैं। और कभी भी हो सकता हैं इसकी वजह आपने किसी ऐसे खाद्य पदार्थ को खा लिया हो या किसी ऐसे पदार्थ को पी लिया हो जो आपके शरीर को अनुकूल न पड़ा होंतो इसे भी लूज मोशन होने की समस्या ज्यादा होती हैं।

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

• लूज मोशन के लक्षण

1) पेट का फ्लू
2) पेट में दर्द
3) पेट में ऐंठन
4) पेट में मतली
5) चक्कर आना
6) भूख न लगना
7) उलटी या बुखार
8) कमजोरी होना
9) सूजन आंत्र रोग
10) ड्री हाइड्रेशन की कमी हो जाना
11) शरीर में सॉल्ट का नुकसान होना
12) बार-बार दस्त होने से मल में पानी आना
13) शरीर में प्रवेश करने वाले वायरल, बैक्टीरियल या परजीवी संक्रमण से लूज मोशन होता हैं।

• लूज मोशन के घरेलू उपाय

हालाँकि लूज़ मोशन को हानिकारक स्थिति नहीं माना जाता है, लेकिन अगर इलाज न किया जाए तो यह गंभीर समस्या और अन्य स्वास्थ्य संबंधी बीमारियों का कारण बन सकता है।

1. दही का सेवन

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

रोजाना कम से कम तीन कप दही जरूर खाएं। स्टोर से खरीदे गए उत्पादों का चयन न करें क्योंकि वे प्राकृतिक रूप से बने दही के समान प्रभावी नहीं होंगे। इसलिए हो सके तो घर से बना दही खाएं। ताजा प्राकृतिक दही में अनुकूल बैक्टीरिया होते हैं जो आपके पेट से बैक्टीरिया/वायरस पैदा करने वाले संक्रमण से लड़ते हैं। और लूज मोशन को कम करता हैं।

2. सेब

एक गिलास दुध लेकर उबालने के लिए रखे, उसमे एक सेब के टुकड़े को मिलाएं और इसे पंद्रह मिनट तक गर्म करे। मिश्रण को ठंडा होने दें और छान लें। इस काढ़े को दिन में कम से कम चार बार पिएं। ( आपका लूज मोशन ठीक ना हो जाएं तब तक इसका इस्तमाल करे)

3. कैमोमाइल चाय

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

कैमोमाइल टी बैग्स को एक कप गर्म पानी में रखें और लगभग बीस मिनट के लिए उसमें डूबा रहने दें। बार-बार होने वाले लूज मोशन से राहत पाने के लिए चाय को छान लें और हर चार घंटे में एक कप इसका सेवन करें। कैमोमाइल में एंटीस्पास्मोडिक गुण होते हैं जो आंतों की सूजन जैसी स्थितियों और लूज मोशन से लड़ने में मदद करते है।

4. संतरे के छिलके

संतरे के छिलके को अच्छे से सुखाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। एक गिलास पानी ले। उसमे सुखाए गए संतरे को मिला दें। और इसे गर्म करे फिर मिश्रण को ठंडा होने के बाद छान लें और पी लें। इससे जल्दी आराम मिलेगा।

पांच से सात संतरे के छिलके को लेकर सुखा लीजिए। सुख जाने के बाद छिलके और पांच से सात किशमिश को पीसकर चूर्ण बना लिजिए। एक गिलास गर्म पानी के साथ मिश्रण को फाकना हैं।

5. नींबू का रस

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

एक कप गर्म पानी में ताजा नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें और अच्छी तरह से हिलाएं। स्वाद के लिए थोड़ा नमक डालें। लक्षणों के कम होने तक इस जूस को दिन में कम से कम तीन से चार बार पिएं।

6. आम और जामुन

एक आम और एक जामुन की गुठली लें, और इसे पीसकर चूर्ण बना लें। दो चम्मच मिश्रण को एक गिलास लस्सी के साथ लें। आपका लूज मोशन ठीक ना हो तब तक इसका इस्तमाल करे।

7. पंचम मृत

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

एक गिलास पानी, आधा चम्मच चाय की पत्ती, एक चम्मच नींबू का रस, एक चम्मच कसा हुआ अदरक, एक टुकड़ा मुलेठी, दस तुलसी के पत्ते एक गिलास पानी को उबाल लें और उसमे नींबू के रस के अलावा सभी सामग्री को मिला दें।

और इसे अच्छे से उबाल ले। उबाल लेने के बाद इसे थोड़ी देर ढक ले। फिर इसे छान लें और नींबू के रस को उसमे मिलाने के बाद इसका सेवन करें। इसका सेवन आपको दिन में दो से तीन बार करना हैं।

8. जामुन के पत्ते

चार से पांच जामुन के पत्ते लेकर पीस लें। फिर इसमें एक चम्मच सेधा नमक मिलाकर दिन में तीन बार लेने से लूज मोशन ठीक हो जाता हैं।

9. ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करें

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, नारियल पानी, नींबू पानी, गाजर का ज्यूस, जब लूज मोशन होता हैं तो शरीर में पानी को कमी हो जाती हैं पानी की कमी को पूरा करने के लिए तरल पदार्थों का सेवन करना चाहिए।

10. चायपत्ती

आधा गिलास पानी को उबालने के लिए रखे, उसमे एक चम्मच चायपत्ती और एक चम्मच चीनी मिलाएं और दस मिनिट तक उबलने दें। उबल जाने के बाद छानकर इसमें एक निबू के टुकड़े का रस मिलाएं और इसका सेवन करें सभी इस उपाय का इस्तमाल कर सकते हैं। ( तीन साल के ऊपर के बच्चे, महिला, पुरूष,)

11. प्याज का रस

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

तीस ग्राम प्याज के रस में थोड़ी सी अफीम मिलाकर इसे नाभि पर लगाएं। प्याज के रस को नाभि के आसपास लैप करने से लूज मोशन की समस्या दूर होती हैं।

12. कुछ खाद्य पदार्थ से लूज मोशन दूर

छाछ में ज्वार की रबड़ी बनाकर खाने से लूज मोशन में जल्द ही आराम मिलेगा। चावल में दही और एक चम्मच नमक, एक चम्मच जीरा मिलाकर खाने से भी लूज मोशन ठीक होता हैं।

13. घी

एक गिलास पानी को उबालने के लिए रखे और उसमे एक चम्मच देसी घी डालकर गर्म होने दें। गर्म हो जाने के बाद मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने के बाद इसका सेवन करें। एक चम्मच देसी घी में जायफल और सोंठ गिसकर चाट लें। सर्दी के कारण होने वाले लूज मोशन को रोकने के लिए इस आयुर्वेदिक घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल किया जाता है।

• लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए?

चावल, आलू, सूप, पकी हुई गाजर, दही, छाछ , अनार का दाना , ज्यादा पानी पिएं, पक्का केला, नींबू पानी, आवला का ज्यूस, अंगूर, सेब, खिचड़ी मे दही मिलाकर खाएं, नारियल पानी, मूंग दाल का पानी, दलिया या जई खाए, शकरकंद ( मीठा आलु ), सभी फलों के ज्यूस पिएं ( संतरा, मौसंबी को छोड़कर ), मखाना (थोड़ा भुना हुआ और सॉल्ट और हल्दी वाले) आदि.

लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए

• लूज मोशन होने पर क्या नहीं खाना चाहिए?

दूध, घी, पनीर, चीज़, दूध से बनी मिठाईयां,पपीता खीरा,प्याज,आईस –क्रीम, दूध से बनी चाय न पिए, चिकन का सेवन न करे, मटन का सेवन न करे, फास्ट फूड का सेवन न करे, मसालेदार खाने का सेवन न करे, ज्यादा तीखा और तला हुआ का सेवन न करें, अलूचा या प्लम फल (प्लम), नाशपाती फल (पियर), आड़ू फल ( पीचेस) संतरा, मौसंबी, सूखे मेवे ( ड्राइड फ्रूट्स और नट्स), बाजरा ( बाजरे की रोटी ), चने का आटा आदि.

• व्यायाम के लिए कुछ जरूरी टिप्स

यदि आप लूज मोशन से पीड़ित हैं तो आराम करना उचित होगा । ऐसा कोई भी व्यायाम या गतिविधि करने से बचें जो पेट पर दबाव डाल सकता है या इसे और परेशान कर सकता है। इसलिए इधर-उधर जाने से बचें और पहले कुछ दिनों तक बिस्तर पर ही रहें, जब तक कि आपका लूज मोशन ठीक नही हो जाता। लूज मोशन ठीक होने तक कठोर व्यायाम फिर से शुरू न करें।

• आपके लिए कुछ विशेष : पेट की गैस को चुटकी में दूर करने के 21 चमत्कारी उपाय 

• Conclusion ( निष्कर्ष )

उपरोक्त दिए गए घरेलू उपायों से आप लूज मोशन को दूर कर सकते हैं। लेकिन आपको अपने खाने और पीने पर भी ध्यान देना होगा। अगर समस्या ज्यादा लगे तो किसी अच्छे डॉक्टर से जरूर मिलना चाहिए। अन्यथा आपको कही जाने की आवश्यकता नही हैं। स्वस्थ आहार और घर की चीजों से ही आपका लूज मोशन ठीक हो जाएंगा।

इस लेख में हमने आपको लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए के बारे में संपूर्ण जानकारी दी हैं। आशा करता हूं आप लूज मोशन से जुड़ी सभी जानकारियों को अच्छी तरह समझ गए होगे।

हमारा उद्देश्य आपको स्वस्थ और तंदुरस्त रखना हैं। लूज मोशन होने पर क्या खाना चाहिए से जुड़ी जानकारी आपको कैसी लगी हमे कॉमेंट बॉक्स के माध्यम से जरूर बताएं।

लेख को पूरा पढ़ने के लिए आपका दिल से धन्यवाद 🙏 

Leave a Comment